भिण्ड, 27 जनवरी। 73वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव भारत पर्व का आयोजन निराला रंग विहार में किया गया। समारोह में भिण्ड दतिया सांसद संध्या राय, भिण्ड विधायक संजीव सिंह कुशवाह, क्लेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान, राज्यमंत्री डॉ. राजकुमार सिंह कुशवाह, जिला शिक्षा अधिकारी भिण्ड हरभुवन सिंह तोमर, जिला परियोजना समन्वयक वरुण अवस्थी, प्राचार्य क्र.दो पाण्डे समेत जिले के आला अधिकारी, साहित्यकर, राजनेता तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंच का संचालन सत्यभान सिंह भदौरिया ने किया।
भारत पर्व समारोह के अंतर्गत विभिन्न सांकृतिक दलों द्वारा मंच पर रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। तदुपरांत मंचस्थ अतिथियों द्वारा साहित्य, कला, संस्कृति के क्षेत्र में कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में साहित्यकार डॉ. सुनील त्रिपाठी निराला, लोकगायक आचार्य गजेन्द्र सिंह कुशवाह, रेखा भदौरिया, संगीतकार जोड़ी सुखदेव-ज्ञानसिंह इत्यादि शामिल हैं।