अजीत बने अभा अग्रवाल महासभा के जिला अध्यक्ष

भिण्ड, 27 नवम्बर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा प्रांतीय प्रभारी लेखराज अग्रवाल एवं राष्ट्रीय महामंत्री की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने अजीत अग्रवाल को अभा अग्रवाल महासभा का भिण्ड जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। अजीत अग्रवाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज सरगुजा जिले के जिला अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।