पूर्व नप उपाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव की माताजी का निधन

भिण्ड, 25 नवम्बर। नगर परिषद मौ के पूर्व उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह पप्पू यादव की माताजी श्रीमती कपूरी देवी का गुरूवार आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर मौ नगर वासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक करने वालों में फतेसिंह, पार्थसिंह, गिरधारी सिंह यादव, वीरेन्द्र सिंह, उदयवीर सिंह, अलवेल सिंह, हीरासिंह यादव (पत्रकार), मरजाद सिंह, मुकेश भारद्वाज, सज्जन सिंह यादव, रघुवीर पवैया, हरनारायण कुशवाहा, रामख्त्यार गुर्जर आदि प्रमुख हैं। वहीं दूसरी ओर वार्ड क्र.दो के निवासी किशोरीलाल वर्मा की पत्नी श्रीमती शांतिदेवी का निधन गत मंगलवार को हो गया, समस्त वार्ड वासियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।