मातृशक्ति जागरण के लिए सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं : शोभना गुप्ता

– मातृशक्ति संगोष्ठी सानंद संपन्न

भगुवापुरा/दतिया, 31 अक्टूबर। विद्या भारती मध्य भारत प्रांत से संबद्ध ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला दतिया द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालय भगुवापुरा में सप्त शक्ति संगम मातृशक्ति संगोष्ठी कार्यक्रम सानंद संपन्न हुआ।
मातृशक्ति को संबोधित करते हुए जिला सह संयोजिका शोभना गुप्ता (लांच) ने कहा कि महिलाओं में जागरूकता पैदा करना उन्हें सप्त शक्ति का आभास कराना अपनी बात को उचित जगह पर ठीक से रखना बोलने की झिझक दूर करना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। अपने परिवार को सम्हालने उसका प्रबंधन एवं परिवार में शांति और समन्वय बनाए रखने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कुटुम्ब प्रबोधन पर्यावरण संरक्षण पर विस्तार से जानकारी दी।

डॉ. राधा राठौर ने कहा कि बच्चों को नास्ता एवं भोजन घर का बना हुआ ही खिलाएं। बाजार की चीजें कम से कम खिलानी चाहिए। उन्होंने बच्चों के आहार विहार एवं दिनचर्या की जानकारी दी। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सही उत्तर गीता गुप्ता, राधा राठौर, नीता जाटब एवं बहिन शिक्षा यादव ने देकर पुरस्कार प्राप्त किया। आकर्षक झांकी में बहिन भावना यादव ने अहिल्याबाई, गुडिय़ा रजक ने लक्ष्मीबाई, नैंसी वर्मा ने सावित्रीबाई फुले, माधुरी परिहार ने सोफिया कुरैशी की भूमिका निभाई। कार्यक्रम की प्रस्तावना मोहिनी ने रखी। अतिथि परिचय, मंच संचालन रमा दीदी ने किया। अतिथि स्वागत सुमन राजपूत एवं रेखा कुशवाह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भगुवापुरा सरपंच शांतिदेवी राजपूत ने की। इस अवसर पर जिला सहसचिव राजेश गुप्ता, जिला प्रमुख राजेन्द्र सिंह ठाकुर, भरसूला संकुल प्रमुख संजय सिंह रावत, भगुवापुरा संकुल प्रमुख रामप्रसाद राठौर, संयोजक रामसेवक सोनी, लांच प्रधानाचार्य संतोष गुप्ता, सुरेश राजौरिया, अनिल शर्मा, पूर्व छात्राएं एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।