भिण्ड, 03 सितम्बर। शा. आदर्श माध्यमिक विद्यालय मौ के प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवनारायण नरवरिया का सेवाकाल पूर्ण होने पर ससम्मान विदाई दी गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य भिण्ड डॉ. अवधेश प्रताप सिंह चौहान एवं अध्यक्षता प्राचार्य शा. बालक/ कन्या उमावि मौ एमएल वर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में दिलासाराम यादव नेताजी, कमलेश पुजारी बड़ी माता मन्दिर मौ, सुल्तान मौर्य पार्षद ने शिवनारायण नरवरिया के विदिशा से लेकर मौ तक के सफर का जिक्र करते हुए उनके सेवाकाल से लेकर सेवानिवृत्ति तक की कार्य पद्धति पर प्रकाश डाला और उनके कार्यकाल की सराहना की। नरवरिया का शॉल, श्रीफल, फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन परसोत्तम श्रीवास ने किया। शिवनारायण नरवरिया को उनके मौ निवास तक घोड़ी पर दूल्हे की तरह बैठाकर बैण्ड बाजों के साथ नन्हे-मुन्ने बच्चे बिदा करने गए।
कार्यक्रम में राजीव कौशिक, रणविजय सिंह यादव आचार्य, केरन सिंह यादव, अनार सिंह यादव, गजराज सिंह यादव, संजीव तिवारी, डॉ. बृजेन्द्र सिंह गुर्जर, बीके अंकल, मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा राजू मिश्रा, पत्रकार रमेश राठौर, सत्येन्द्र यादव, राधाकृष्ण यादव, कृष्ण कुमार सक्सेना, उर्मिला महेश्वरी, सीमा यादव, सफीका परवेज, रीता यादव, सुशील कुमार शर्मा, अशोक किशन, मुकेश कौशल, गिर्राज श्रीवास्तव, कैप्टन महबूब खान, सतीश कदम, बृजेश सिंह यादव, सतपाल सिंह यादव दीपू, नरेश सिंह यादव दादा, रामनाथ दोहरे, संतोष सोनी, राजवीर सिंह यादव, श्यामसुंदर सिंह यादव, रुक्मसिंह यादव, बबलू खान, निमतुल्लाह खान, बृजनारायण श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।