ग्वालियर, 03 सितम्बर। विजयादशमी के पावन पर्व पर राष्ट्रीय योगी वाहिनी के बैनर के तले इंदरगंज चौराहे से राम मन्दिर तक ग्वालियर में रैली निकालकर भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया। रैली में अध्यक्ष रघु सिंह भदौरिया, प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह कुशवाह, उपाध्यक्ष बादशाह सिंह भदौरिया, सचिव रघुराज सिंह भदौरिया, ग्वालियर अध्यक्ष हंसराज सिंह सिसौदिया, वैजयंत नायक, वीरसिंह कुशवाह, मनोज शर्मा, अजय जादौन, शुक्ला जी, महेश प्रजापति, दिलीप प्रजापति, ममता रत्नाकर, पुष्पा राठौर एवं सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली सुबह 10 बजे प्रारंभ होकर 12 बजे राम मन्दिर पर पहुंची, उसके बाद पदाधिकारियों ने विधि विधान से भगवान राम का पूजन किया।