ग्वालियर सांसद भारत सिंह 25 सितंबर को भिण्ड आएंगे

– स्वच्छता अभियान, जीएसटी, संपर्क एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती संगोष्ठी में शामिल होंगे

भिण्ड, 24 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय प्रदेश नेतृत्व द्वारा चलाई जा रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वे जन्मदिन के निमित्त सेवा एवं पखवाड़ा कार्यक्रम के मध्य एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं राष्ट्रवादी विचारक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर के अवसर पर भाजपा द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें पूर्वमंत्री एवं ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा शामिल होंगे।
भारतीय जनता पार्टी मीडिया सेंटर से जारी प्रेस के मुताबिक जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, जिला महामंत्री एवं आत्मनिर्माण भारत संकल्प भारत अभियान के कार्यक्रम संयोजक मनोज अनंत ने संयुक्त रूप से बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान के तहत सभी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि सब्जी मण्डी सुबह 8 से 9 बजे तक, जीएसटी संपर्क अभियान 11 बजे भाजपा जिला कार्यालय से गोल मार्केट तक, पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती संगोष्ठी 12 बजे बद्रीप्रसाद की बगिया गीतांजलि मैरिज गार्डन हाउसिंग कॉलोनी में कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें सभी कार्यक्रमों में सांसद भारत सिंह कुशवाहा विशेष रूप से शामिल रहेंगे। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारीगण जन प्रतिनिधि, सभी भाजपा कार्यकर्ता अपेक्षित है।