भाजपा जिला कार्यालय पर प्रदर्शनी का अवलोकन

भिण्ड, 24 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के संगठनात्मक कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वे जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के निमित्त भाजपा जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी पर आकर्षक प्रदर्शनी का पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व संगठन मंत्री रहे वेदप्रकाश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष लोकसभा सांसद संध्या राय ने पार्टी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया के साथ अवलोकन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी के जीवन पर आधारित पार्टी कार्यालय पर लगी जिला स्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए एक-एक होर्डिंग-पोस्टर पर उनके व्यक्तित्व को जाना।
भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व संगठन मंत्री रहे वेदप्रकाश शर्म ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित और समृद्ध भारत, राष्ट्र और समाजसेवा तथा गरीब, मजदूर, युवाओं महिला और किसान के विकास की नई इवारत लिखते हुए भारत की 140 करोड़ जनता को गौरवान्वित किया है। उनके व्यक्तित्व पर लगी प्रदर्शनी में हर बिन्दु पर उनकी जीवन की कहानी के अंश, विचार एवं सिद्धांत पूर्ण रूप से समर्पित हैं। जिसका प्रचार प्रसार भी करना हम सब पार्टी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण दायित्व है। यह प्रदर्शनी जिला कार्यालय पर दो अक्टूबर गांधी जयंती तक लगी रहेगी। इसमें अधिक से अधिक लोग आएं और मोदी जी की प्रदर्शनी को देखने के लिए उन्हें जागरुक बनाएं।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद संध्या राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का व्यक्तित्व और कृतित्व और उनका विचार राष्ट्र के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहा है। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के निमित्त हर कार्यक्रम को 2 अक्टूबर तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर कार्यक्रमों को प्रभावी गति के साथ संपन्न कराने में मुख्य भूमिका रही है। अधिक से अधिक लोग पार्टी कार्यालय पर आकर प्रदर्शनी को देखें, जिसका प्रचार-प्रसार हर वार्ड में हो, कार्यकर्ता अपनी अहम जिम्मेदारी निभाएं।
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री के कार्यकाल से लेकर गुजरात के विकास एवं प्रधानमंत्री के कार्यकाल की उनके सेवा भाव के सभी विन्दु पोस्टर पर आधारित हैं। अच्छी पेंटिंग के साथ उनके जीवन की एक-एक कहानी को दर्शाया गया है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री धीर सिंह भदौरिया, जिला महामंत्री मनोज अनंत, जिला मंत्री बजरंग सिंह भदौरिया, जिला कार्यालय प्रभारी रोहित शाक्य, सोशल मीडिया प्रभारी मोनू नरवरिया, सह सोशल मीडिया प्रभारी शेखर खटीक, जनपद उपाध्यक्ष शिवशंकर, मयूर सिंह भदौरिया, आशीष मिश्रा उपस्थित थे।