प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्रभक्ति के विचारों ने भारत को आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जोड़ा : वेदप्रकाश शर्मा

– इंपीरियल होटल सभागार में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के निमित्त प्रबुद्धजन संवाद सम्मेलन संपन्न

भिण्ड, 23 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे पार्टी के केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के संगठनात्मक कार्यक्रम के तहत इंपीरियल होटल परिसर में आयोजित आत्मनिर्भर विषय पर प्रबुद्धजन संवाद सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए भारत सरकार ने अनेक योजनाओं को नीचे स्तर तक पहुंचाया है। मोदी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व ने हर समाज की चिंता करते हुए आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जोड़ा। उन्होंने कहा कि मोदी जी के कठोर नेतृत्व और राष्ट्र भक्ति विचारों ने जम्मू कश्मीर से धारा 370, तीन तलाक, राम मन्दिर, सुरक्षा, विकास और संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम किया है।
भाजपा नेता शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में प्रबुद्ध जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में सुरक्षा की दृष्टि से भारत को मजबूत बनाकर भारतीय सेना के जवानों को खुली छूट देकर दुश्मन अंदर घर में सबक सिखाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने सुरक्षा की दृष्टि से सैन्य बजट 34 प्रतिशत बढ़ाया है, ताकि हमारी भारतीय सेना मजबूती के साथ सुरक्षा की मजबूती के लिए काम करे। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में हमारी देश की सीमाएं पूर्ण रूप से सुरक्षित है, कोई भी आंख उठाकर नहीं देख सकता। विकास की नीतियों ने भारत को अर्थ व्यवस्था के रूप में सशक्त बनाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के विचारों की सरकार ने 12 करोड़ शौचालय, 81 करोड़ अन्नपूर्णा योजना के तहत नि:शुल्क राशन, 55 करोड़ से अधिक गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालों को मजबूत बनाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत कार्ड योजना, किसान सम्मान निधि, ऐसी अनेक योजनाएं हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र विकास की दिशा से जगमगा रहे हैं।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद संध्या राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने का काम किया। जिससे स्वस्थ्य नारी एवं महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और पूर्ण रूप से स्वस्थ्य रहें, इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के माध्यम से महिलाओं की अनेक बीमारियों की जांचें प्रारंभ कर उनको स्वच्छता की ओर प्रेरित किया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम जिले के सभी मण्डलों के बूथ स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं। हम सबका एक ही लक्ष्य है कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के निमित्त हर समाज तक पहुंचकर सेवा भाव का कार्य करें। पार्टी जिलाध्यक्ष नरवरिया ने कहा कि भारतीय जनसंघ के प्रेरणा स्त्रोत, एकात्म मानव वाद के विचारक पं. दीनदयाल उपाध्याय की 25 सितंबर को जन्म जयंती है, जिसे हमें जिले के 29 मण्डलों के 1480 बूथ केन्द्रों पर आयोजित करना है। इसी दिन पौधारोपण भी ‘एक पेड़ मां के नामÓ लगाकर पर्यावरण को मजबूत करना है।
प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में ही नहीं पूरे विश्व में अपनी निर्णायक विचारधारा नीतियों से परचम फहराया है। उन्होंने कहा कि युवाओं, व्यापारियों, किसान, महिलाओं के विकास की चिंता की है। हमारी अनेक राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, जो कि देश को आत्मनिर्भर की बनाने की दिशा में विकसित और समृद्ध नीतियों से जनता को लाभ दिला रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं मोदी जी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने स्वदेशी वस्तुओं को आगे बढ़ाने के लिए जीएसटी की दरों में राहत दी है। जिससे मध्यम वर्गीय लोगों को राहत मिलेगी। विधायक कुशवाह ने कहा कि शक्तशाली राष्ट्र बनाने में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अग्रणी भूमिका रही है। हम सब स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएं, भारत को मजबूत बनाएं।
पूर्व सांसद भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. रामलखन सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जब से देश के प्रधानमंत्री बने हैं तब से देश की जनता के विकास के लिए योजनाओं को मजबूती के साथ हर जनता तक पहुंचाकर आत्मनिर्भरता से जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि 2047 तक भारत को विकसित बनान और आत्मनिर्भर की दिशा से जोड़ना है। उन्होंने मोदी जी के जीवन पर कई स्मरण भी प्रबुद्ध सम्मेलन में रखे। कार्यक्रम का संचालन प्रबुद्ध संवाद सम्मेलन के टोली के सदस्य एवं प्रमुख व्यापारी शोभित अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट, केशव सिंह भदौरिया, मप्र खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष कोकसिंह नरवरिया, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मायाराम शर्मा एडवोकेट, डॉ. रमेश दुबे, कृष्णकांता तोमर, संजीव कांकर, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा राजे एवं पार्टी के समस्त कार्यकर्ता एवं इंजीनियर, डॉक्टर, शिक्षक एवं समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद थे।
मोदी जी के जीवन पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन
प्रबुद्धजन संवाद सम्मेलन में मेदी जी के जीवन पर आधारित 32 मिनिट की फिल्म का प्रदर्शन किया गया। जिसको सभी ने देखा और संपूर्ण फिल्म नेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित थी। सभी दर्शकों ने फिल्म को देखकर बताया कि वास्तव में मोदी जी ने अपने बाल्यकाल से लेकर राजनैतिक क्षेत्र के सफर तक जन सेवा भाव का कार्य किया।