भाजपा जिलाध्यक्ष नरवरिया ने लिया मुनिराज से आशीर्वाद

भिण्ड, 21 सितम्बर। नगर के बताशा बाजार स्थित चैत्यालय जैन मन्दिर में विराजमान मेडिटेशन गुरू उपाध्याय विहसंत सागर महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने 5 अक्टूबर को होने वाली सरस्वती महाअर्चना कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली। कमेटी के मुकेश जैन बड़ेरी, चक्रेश जैन, अक्षत जैन ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चर्चा की, तभी जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आने का आश्वासन दिया।
प्रेस को जानकारी में पार्षद मनोज जैन ने बताया कि सरस्वती महाअर्चना का कार्यक्रम निराला रंग बिहार में 5 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सरस्वती महाअर्चना विधान का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति को एक कूपन लेना अनिवार्य होगा, जिसके माध्यम से उनका कार्यक्रम में प्रवेश होगा।