‘वोट चोर गद्दी छोड़’ राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान के तहत जिले में कराए जाएंगे एक लाख से अधिक हस्ताक्षर

कांग्रेस जिला समन्वय समिति की बैठक में संगठनात्मक विषयों पर हुई गहन चर्चा
– निष्क्रिय एवं भाजपा छाप कांग्रेसीयों को दिखाया जाएगा बहार का रास्ता और कर्मठशील कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा मौका

भिण्ड, 20 सितम्बर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सर्किट हाउस पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें ब्लॉक अध्यक्षों ने संगठन की मजबूती के लिए सुझाव दिए, इस पर समिति सदस्यों ने सभी पोलिग बूथ पर बीएलओ की नियुक्ति एवं संगठन विस्तार को लेकर गहन चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि जिला प्रभारी व पूर्व विधायक बैजनाथ कुशवाहा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सृजन अभियान के तहत शहर एवं ग्रामीण जिलाध्यक्षों की अभी हाल में ही नियुक्तियां की गई है, नवनियुक्ति जिलाध्यक्षों की यह पहली बार संगठन समन्वय समिति की बैठक हुई है, जिसमें जिलाध्यक्षों को नवीन कार्यकारिणी में ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जोड़ने की बात कही गई है, जिले की सभी पोलिंग बूथ स्तर पर नये सिरे से बीएलओ बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले से एक लाख से अधिक हस्ताक्षर कराकर ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने के लिए भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। सह प्रभारी संजय राठौर ने निर्वाचन को लेकर कहा कि पूरे जिले की वोटर लिस्ट चेक कर सही लिस्ट बनवाने के लिए काम करे, कांग्रेस पूरे देश में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान चला रही है, इस अभियान में सभी कांग्रेसजन बढ़-चढ़कर भाग लें।
ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि एक माह के अंदर कार्यकारिणी गठन कर दी जाएगी और संगठन में काम करने वालों को तवज्जो दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत जिले से एक लाख से अधिक हस्ताक्षर कराये जाने का प्रयास किया जाएगा। शहर जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी ने कहा कि एक माह के अंदर कार्यकारिणी गठन कर दी जाएगी,सभी वार्डो में वार्ड अध्यक्ष भी बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बीएलओ की नवीन नियुक्ति के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है और जल्द ही बीएलओ की नियुक्तियों की घोषणा कर मतदाता सूचियों का सही से मिलान कराने का काम किया जाएगा। बैठक का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष जय श्रीराम बघेल ने किया।
बैठक में गोहद विधायक केशव देसाई, प्रदेश सचिव अनिरुद्ध प्रताप सिंह एवं प्रमोद चौधरी, प्रदेश सह सचिव मनोज दैपुरिया, पूर्व विधायक सोपत जाटव, राहुल भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अध्यक्ष जयश्रीराम बघेल, पूर्व शहर जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा, जिला संगठन मंत्री इरशाद अहमद, ब्लॉक अध्यक्षगण राजकुमार शर्मा, प्रदीप सिंह यादव, आशीष सिंह गुर्जर, संजीव करैया, राजवीर सिंह, दीपेन्द्र फौजी, चतुर सिंह नरवरिया, भास्कर पुरोहित, गणेशराम शर्मा, संग्राम सिंह तोमर, उपाध्यक्ष महेश जाटव, वीरेन्द्र सिंह यादव, दर्शन सिंह तोमर, पानसिंह सुमन, मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी, सेवादल जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह यादव, प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष लायक सिंह गुर्जर, महिला जिलाध्यक्ष रेखा भदौरिया, महिला सेवादल अध्यक्ष स्मिता शर्मा, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह भदौरिया, नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, पूर्व पार्षद राकेश शाक्य, मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रभारी मेहगांव देवेन्द्र सिंह नरवरिया एडवोकेट सहित सभी ब्लॉकों के अध्यक्षगण, मोर्चा, प्रकोष्ठ, सेवादल, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्षगण सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण सम्मिलित हुए।