48 अधिकारियों पर लगाया 33 हजार 500 रुपए का जुर्माना

कलेक्टर द्वारा सीएम हेल्पलाइन शिकायतें अनअटेंडेड उच्च स्तर जाने पर दिए निर्देश

भिण्ड, 18 नवम्बर। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा कर निर्देशित किया की जिन अधिकारियों के स्तर से शिकायतें अनअटेंडेड जा रही है, उन पर प्रति अनअटेंडेड शिकायत उच्च स्तर जाने पर 100 रुपए अधिकतम पांच हजार रुपए जुर्माना लगाया जाए।
इसके अंतर्गत मुकेश कुमार बंसल प्रबंधक एमपीईबी भिण्ड शहरी पर पांच हजार, शुभम कुमार डीई भिण्ड पर 3300, सुनील त्रिपाठी जेई आलमपुर पर 1800, एमआर सिद्दिकी जेई ऊमरी पर 1700, यादवेन्द्र सिंह सौर जेई गोरमी पर 800, यशपाल सचदेवा डीई गोहद पर 700, अमित शर्मा जेई अमायन पर 600, रोहित कुमार गुप्ता जेई असबार पर 600, दिव्यांशु झा जेई मेहगांव पर 500, अंकुर गुप्ता डीई मेहगांव पर 500, संजय कुमार शाक्य जेई मिहोना पर 500, धनंजय यादव जेई लहार पर 500, हरीश मेहता डीई लहार 400, हेमंत कुमार जेई फूफ पर 300, बी. सरकार जेई अटेर पर 200, पीयूष अतुलकर जेई कीरतपुरा गोहद पर 100, शिवसिंह चौबे सहायक यंत्री गोहद शहरी पर100, आरए प्रजापति एसडीएम लहार पर 4900, ममता शाक्य तहसीलदार भिण्ड पर 1300, शुभम शर्मा एसडीएम गोहद पर 1100, राजेन्द्र मौर्य नायब तहसीलदार मिहोना पर 800, उदय सिंह सिकरवार एसडीएम अटेर पर 600, उदय सिंह सिकरवार एसडीएम भिण्ड पर 100, रामजीलाल वर्मा तहसीलदार गोहद पर 100, डॉ. अंकित चौधरी बीएमओ रौन पर 900, डॉ. डीके शर्मा बीएमओ फूफ पर 700, डॉ. अनिल गोयल सिविल सर्जन पर 200, डॉ. आलोक शर्मा बीएमओ गोहद पर 200, डॉ. मनीष शर्मा बीएमओ मेहगांव पर 100, टीसी गर्ग ईई पीएचई भिण्ड पर 900, केसी झा एई पीएचई पर 300, राकेश देशमुख खनिज अधिकारी पर 1100, बाबूलाल कुशवाहा सीएमओ आलमपुर पर 200, द्वारिका प्रसाद शर्मा सीएमओ मिहोना पर 200, योगेन्द्र सिहं तोमर सीएमओ मेहगांव पर 200, हनुमंत सिंह सीएमओ फूफ पर 100, सतीश दुबे सीएमओ गोहद पर 100, आलोक प्रताप सिंह सीईओ रौन पर 400, रंजीत सिंह कुशवाह सीडीपीओ मेहगांव पर 200, डॉ. संदीप सिह मोर्य सीडीपीओ गोहद पर 200, बीना मिश्रा सीडीपीओ भिण्ड अर्बन पर 100, डॉ. संदीप सिह मोर्य सीडीपीओ मौ पर 100, शिवराज सिंह यादव डीडी कृषि पर 100, कृष्ण गोपाल शर्मा बीईओ अटेर पर 100, अब्दुल गफ्फार प्रभारी सामाजिक न्याय विभाग पर 200, अवधेश पाण्डे खाद्ध अधिकारी पर 200, डीएल चौधरी प्राचार्य पर 100, सुधीर दीक्षित प्राचार्य पर 100 रुपए का जुर्माना अधिरोपित किया गया।