तीन वर्ष से फरार दो अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार

देहात थाना पुलिस ने की कार्रवाई

भिण्ड, 18 नवम्बर। पुलिस अधीक्षक भिण्ड मनोज कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे, नगर पुलिस अधीक्षक आनंद राय के निर्देशन में थाना प्रभारी देहात रामबाबू सिंह यादव ने लगातार संपत्ति संबंधी अपराधों का खुलासा कर बारदात में संलिप्त आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिला जालौन उप्र के ग्राम छैना मानपुरा में दबिश देकर तीन वर्ष से फरार चल रहे वाहन चोर नरेश कुमार पुत्र लालसिंह कुशवाह उम्र 27 साल, बलवंत राठौर पुत्र प्रेमसिंह राठौर उम्र 22 साल निवासी ग्राम छैना मानपुरा थाना रामपुरा, जिला जालौन उप्र को दबोच लिया। आरेपियों द्वारा तीन वर्ष पूर्व यदुनाथ नगर भिण्ड से एक ईको कार क्र. डी.एल.01 सी.एस.9256 चोरी की गई थी तथा फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज से एक अर्टिका क्र. यू.पी.83 बी.टी.6079 चोरी की गई थी। आरोपियों से अन्य चोरियों में पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तार में निरीक्षक रामबाबू सिंह यादव, उपनिरीक्षक रामशरण शर्मा, सउनि रामेश्वर भारती, प्रधान आरक्षक हरवीर गुर्जर, रामरतन शर्मा, नरेन्द्र कुशवाह, आरक्षक रायसिंह गुर्जर, सुवेन्द्र, सतेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।