भिण्ड, 05 अगस्त। भारतीय किसान संघ जिला इकाई भिण्ड ने जिले के किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर भिण्ड के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में प्रांत उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, लक्ष्मण सिंह नरवरिया, जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह कुशवाह, जिला महामंत्री देवेश पचौरी, अटेर तहसील अध्यक्ष गंभीर सिंह भदौरिया, युवा वाहिनी से शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, नगर मंत्री सौरब सिंह भदौरिया, जिला संगठन मंत्री रंजीत सिंह कुशवाह, सदस्य सोनू सिंह भदौरिया, जिला कार्यकारणी सदस्य भूरेसिंह यादव एवं अन्य किसान भाइयों ने उपस्थित रहे।