त्रिपाठी बने राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष

भिण्ड, 26 जुलाई। राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा विष्णुकांत त्रिपाठी को मप्र का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके द्वारा मप्र के विभिन्न जनपदों में किए जा रहे सतत सामाजिक कार्यों, पीडितों को न्याय दिलाने के प्रयासों एवं संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए की गई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने इस अवसर पर कहा कि विष्णुकांत त्रिपाठी ने मानवाधिकारों की रक्षा के लिए जिस जागरुकता और सक्रियता के साथ कार्य किया है, वह अनुकरणीय है। हमें विश्वास है कि वे अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण से निभाएंगे। इस नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुकांत त्रिपाठी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

योगासन प्रतिस्पर्धा 27 जुलाई को

भिण्ड। योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा डाइट परिसर भिण्ड में अलग-अलग आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए योगासन प्रतिस्पर्धा का आयोजन 27 जुलाई को किया जा रहा है। यह जानकारी योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा दी गई। जानकारी के अनुसार जो बालक, बालिका अपने आप को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ मानते हैं। वे सभी पात्रता रखते हैं।