मौ/भिण्ड, 14 नवम्बर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें नमन कर भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार बढ़ाई जा रही महंगाई के विरोध में जन जागरण यात्रा देहगांव मंडलम के ग्राम महुअरि से शुरुआत की गई। जन जागरण यात्रा में मौ ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप यादव, राजीव कौशिक, डॉ. रणवीर सिंह यादव, बहादुर सिंह यादव, सुचेन्द्र सिंह राणा, दिनेश सिंह यादव, जागेश सिंह यादव, अवधेश प्रजापति, लोकेन्द्र यादव, आकाश यादव, मनोज यादव, राकेश यादव आदि शामिल हुए।
पंडित नेहरू को अर्पित की श्रृद्धांजलि
मौ। आजादी के महानायक आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें सादर नमन कर उनके चित्र पर कांग्रेस आईटी सैल के जाहिद खां, मनोहर सिंह गौर, आलोक मिश्रा, इकबाल पठान, आजादनवी कुरैशी, इरशाद पठान, संजीव यादव, डॉ. दिनेश जैन, बहादुर सिंह यादव, नन्हेराजा सिंह गुर्जर, देवेन्द्र सिंह गुर्जर, डॉ. पंकज सिंह यादव, राजीव कौशिक, जागेश यादव, दिनेश यादव सलमपुरा, अवधेश कुमार, दिनेश राठौर, सहित कई कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी है। इस अवसर पर पंडित नेहरू के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए देश की तरक्की और कांग्रेस पार्टी के संगठन में उनके योगदान की अनेक वक्ताओं ने सराहना की है।