मुरलीधर राव के ‘ब्राह्मण, बनिया जेब में’ बयान की ब्राह्मण संघ ने निंदा की

भिण्ड, 12 नवम्बर। श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा ने भाजपा मप्र के प्रभारी मुरलीधर राव के ‘ब्राह्मण, बनिए हमारी जेब में’ बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं का ऊलजलूल बयान ब्राह्मण, बनिया समाज का अपमान है। इस मामले को हाईकमान संज्ञान लेकर मुरलीधर के खिलाफ कार्रवाई करें। मप्र में पिछले चुनाव में ब्राह्मण के कोप से भाजपा को सत्ता से दूर रहना पड़ा था। ऐसे लोग गलत बयानबाजी कर पार्टी को नुकसान पहुंचाने का कार्य करते हैं। इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ पार्टी को सख्त कार्रवाई करना चाहिए। भाजपा पार्टी के प्रदेश प्रभार मुरलीधर राव ब्राह्मण समाज से माफी मांगे।
उन्होंने कहा कि ऐसा बयान देने वाले पर कार्रवाई हो, अन्यथा ब्राह्मण समाज को सड़क पर उतर कर भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़े। श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. विजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश श्रोतीय, प्रदेश सचिव अवधेश शर्मा, कार्यकारी युवा प्रदेश अध्यक्ष गिरिराज पांडेय, प्रदेश सचिव दीपक शर्मा, सीताराम नारोलिया, जिलाध्य्क्ष श्रीकृष्ण कटारे सहित सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में घोर निंदा की है।