कांग्रेस ने मनाया राहुल गांधी का जन्म दिवस 

भिण्ड, 19 जून। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का जन्म दिवस मौ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया है। इस अवसर पर वार्ड क्र.14 से पार्षद सोनपाल सिंह यादव ने कहा है कि राहुल गांधी देश के कमजोर, दलित, पिछडे एवं युवाओं की आवाज हैं और अन्याय के खिलाफ बोलने वाले नेता हैं। जिला महामंत्री राजीव कौशिक ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि हम जैसे कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी जैसे युवा दबंग नेता के साए में काम करने का मौका मिला है। हम सभी उनके दीर्घायु होने और दिनोंदिन उन्नति करने की ईश्वर से कामना करते हैं। राहुल गांधी को जन्म दिन की शुभ कामनाए देने वालों में नन्हेराजा सिंह गुर्जर, आजादनवी कुरैशी (विधायक प्रतिनिधि), देवेन्द्र सिंह गुर्जर, डॉ. दिनेश जैन, कमलेश सोनी, रामनिवास सोनी, तिलक सिंह राजौरिया, इकबाल पठान, रामेश्वर सिंह यादव, इरशाद पठान, धर्मेन्द्र यादव बाबा, रामौतार शिवहरे, मनोहर सिंह गौर, अवधेश प्रजापति, समीर खां, आलोक मिश्रा, हिक्मत पठान आदि शामिल हैं।