कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अध्यक्षों का चयन करती है : पर्यवेक्षक खान

भिण्ड, 14 जून। भिण्ड में कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत नए जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष की खोज तेजी होने लगी है। इसी क्रम में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम खान भिण्ड के पर्यवेक्षक बनकर आए हैं। उन्होंने भिण्ड, लहार, मेहगांव और अटेर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
पर्यवेक्षक नसीब खान ने प्रत्रकार वार्ता में बताया कि अब तक 28 लोगों ने अपने आवेदन दिए है। उन्होंने बताया कि भिण्ड में ग्रामीण जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष होंगे। इस तरह दो अध्यक्षों का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में लोकतांत्रिक तरीके से जिलाध्यक्ष, प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन होता है। जबकि बीजेपी में सामंतवाद हावी रहता है, जो फरमान जारी होता है उसका पालन किया जाता है। यही कारण है कि बीजेपी में मप्र में प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन नहीं हो पा रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है। यहां आम कार्यकर्ता के हित का ख्याल रखा जाता है। उन्होंने कहा कि तीन दिन के अंदर अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण किया है। जिले के पांचों विधानसभा के मंडल अध्यक्ष, पूर्व विधायक, वर्तमान विधायक, पार्षद, जिला कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि जिले में ऐसे जिलाध्यक्ष का चयन किया जाएगा जो पार्टी की नीति को भलीभांति समक्षता हो, जो पार्टी के प्रति निष्ठावान हो। जो स्थानीय मुद्दों को भलीभांति उठा सके। ऐसा अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। जो जिले के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच समांजस्य बनाए रखे।
प्रदेश में बिजली संकट बरकरार : प्रियव्रत सिंह
कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत भिण्ड आए पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस की 18 महीने की सरकार में बीजेपी बिजली को लेकर बार-बार मुद्दा उठाती थी। वर्तमान में प्रदेश के हर जिले में बिजली संकट बना हुआ है। भीषण गर्मी में प्रदेश सरकार प्रदेश की जनता को बिजली उपलब्ध नहीं करा पा रही है। इस मौके पद उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, समेत अन्य कई पदाधिकारी गण मौजूद रहे।