भिण्ड, 13 जून। भारतीय जनता पार्टी जिला भिण्ड के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया की सहमति से मण्डल अध्यक्ष रामअख्तियार सिंह गुर्जर ने नवगठित मौ मण्डल की भाजपा समिति के पदाधिकारियों का निवर्तमान अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह के निवास मिल्क पट्टी वार्ड क्र.12 मौ पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का छायाचित्र सम्मान स्वरूप भेंट कर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
निवर्तमान अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह ने बधाई देते हुए समिति के सभी साथियों से संगठन हित में मिल-जुलकर कार्य करने की बात कही है। नव गठित समिति के पदाधिकारियों से पूर्व मंत्री भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने वीडियो कॉलिंग करके सभी कार्यकर्ताओं को अपनी ओर से शुभकामनाएं देकर उनका हौंसला बढाया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ट जन जिला मंत्री फरेन्द्र सिंह सिकरवार, नए मण्डल अध्यक्ष रामअख्तियार सिंह गुर्जर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मर्जाद सिंह यादव, नगर परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंह कुशवाह, पूर्व पार्षद मेहबूब खान, पूर्व महामंत्री सुल्तान मौर्य, आईटी सेल प्रभारी रामू कुशवाह, महेन्द्र सिंह परिहार, कोकसिंह कुशवाह, रामकेश गुर्जर, रवि बघेल, अमृतलाल खटीक, रिंकू जादौन, बंटी शर्मा, धर्मेन्द राणा, संतोष यादव आदि उपस्थित थे।
मौ मण्डल की नव गठित समिति
अध्यक्ष रामअख्तियार सिंह गुर्जर, उपाध्यक्ष शशिभूषण सिंह चौहान, सामंत सिंह तोमर, उर्मिला/बीरेन्द्र सिंह यादव, राजू मिश्रा, विमल कुशवाह एवं बकील सिंह यादव, महामंत्री रामकुमार जादौन, अशोक गोयल तथा मंत्री बबलू राणा, बेताल सिंह कुशवाह, धर्मवीर शामिल हैं।