गुरुद्वारे के पास सकरी गली में फंसी दो गाय, कर्मचारियों ने बाहर निकाला

ग्वालियर, 29 मई। भितरवार नगर में घूम रहा बेसहारा गौवंश दुर्दशा का शिकार है। भूख से परेशान आहार के लिए सडकों और गलियों में भटक रहा यह गौवंश कभी दुर्घटना का शिकार होता है। तो कभी किसी मुसीबत में फंस जाता है। गुरुवार को दो गायें नवीन एसडीएम कार्यालय और गुरुद्वारे के बीच सकरी गली में फंस गईं। गली में न आगे बड पा रहीं न पीछे मुड पा रहीं घण्टों से बाहर निकलने के लिए भीषण गर्मी में परेशान दोनों गायों को देख लोगों ने इसकी सूचना नगर परिषद सीएमओ महेश चंद्र जाटव को दी। जिस पर वे स्वच्छता निरीक्षक विनोद खटीक और निकाय कर्मियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। जहां नगर परिषद कर्मियों ने सकरी गली में फंसी गायों को बाहर निकालने का प्रयास किया। कर्मचारी काफी देर तक जब गायों को बाहर नहीं निकाल पाए तो सीएमओ श्री जाटव ने बिजली कर्मचारियों को बुलवाया। विद्युत कर्मचारी नसेनी लगाकर दीवाल के सहारे छत पर चढे। और गली में फंसी गायों को बाहर निकालने के लिए आवश्यक कार्य किया। कडी बताते हैं। कि कडी मशक्कत के बाद दोनों गाय गली में पीछे से बाहर निकल पाई। तब जाकर कर्मचारी और लोगों ने राहत की सांस ली।