अद्र्धनारीश्वर, कालीमाता एवं गणेश मन्दिरों पर पहुंचकर की सफाई
भिण्ड, 26 मई। लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म शताब्दी के अवसर शहर के गौरी सरोवर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जन सेवा भाव का कार्य करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया।
जानकारी देते हुए भाजपा जिला मंत्री एवं स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. तरुण शर्मा ने बताया कि सभी कार्यकर्ता गौरी सरोवर पर एकत्रित हुए और वहां से अपने हाथों में झाडू और तसला लेकर अद्र्धनारीश्वर मन्दिर, बिहारी पार्क, मोटे गणेशजी एवं काली माता मन्दिर तथा सरोवर के किनारे अनेक स्थापित शिव मन्दिरों पैर साफ सफाई की और लोगों को स्वच्छता अभियान के प्रति जागृत किया। गौरी किनारा कालेश्वर मन्दिर भिण्ड पर स्वच्छता एवं आरती कार्यक्रम संपन्न हुआ। स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई ने समाज सुधार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, धार्मिक मन्दिरों के जुडे अनेक कार्य किए। उसी के तहत भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इसी भाव और संकल्प को लेकर स्वच्छता अभियान के लिए कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रमेश दुबे, पूर्व निगम अध्यक्ष कोकसिंह नरवरिया, जिला महामंत्री मनोज अनंत, एडवोकेट अनिल शर्मा, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष शोभित अग्रवाल, मुकेश जैन, जिलामंत्री रश्मि खटीक, रवीन्द्र सिंह नरवरिया, रोहित शाक्य, शेखर खटीक, मण्ङल अध्यक्ष शेरू पचोरी, श्यामकिशोर दीक्षित, विजय भदौरिया, युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अतुल पाठक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।