भिण्ड, 09 नवम्बर। शहर में नगर पालिका के सामने वीरेन्द्र नगर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन शुक्रवार 12 नवम्बर को श्रीगणेश पूजन एवं कलश यात्रा से आरंभ होने जा रहा है।
जानकारी देते हुए कथा पारीक्षत श्रीमती रामाबाई एवं रामशंकर पुरोहित ने बताया कि कथा का वाचन श्रीश्री 1008 विजयराम महाराज खनेता वाले के कृपा पात्र शिष्य बाल संत राजेश्वरी बाई जी करेंगीं। मंच संचालन महंत श्यामा बाई जी मानस कोकिला वृंदावन धाम करेंगी। उन्होंने बताया कि कथा का वाचन 12 नवंबर शुक्रवार से रोजाना दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक किया जाएगा। कथा का समापन हवन, पूर्णाहुति एवं भण्डारे के साथ 19 नवंबर शुक्रवार को होगा। आयोजक मण्डल की ओर से सुरेश प्रसाद पुरोहित, देवेन्द्र पुरोहित, अशोक, सुरेन्द्र, रामनरेश, राधाबल्लभ, वीरेन्द्र, जयशंकर पुरोहित एवं गणेश पुरोहित ने शहर एवं क्षेत्रवासियों से कथा श्रवण कर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया है।