-भिण्ड जिले के 1480 बूथों पर सुनी गई प्रधानमंत्री के मन की बात
भिण्ड, 25 मई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को जिले के 1480 बूथों पर, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं हर समाज के एक प्रमुख जनों ने स्क्रीन पर उनके प्रेरणादायक विचारों को सुना। जिसमें प्रधानमंत्री ने अपने महत्वपूर्ण विषयों को केंद्रित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेवा के पराक्रम और भारतीय सेवा के सम्मान में हर घर तिरंगा को लहराते हुए जश्न मनाए गए। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन खेलो इंडिया योग दिवस स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार मधुमक्खी पालन महत्वपूर्ण विषयों को देशवासियों को प्रेरणा दी।
भिण्ड-दतिया सांसद संध्या राय शहर के वार्ड क्र.दो नवादा बाग में अटेर के पूर्व विधायक स्व. हरिज्ञान बौहरे के निवास स्थान, बूथ क्र.38 एवं भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया भाजपा जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी वार्ड क्र.37 बूथ क्र.167 पर मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए। जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सीधे प्रसारण को सुना। प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में आतंकवाद, देश की अर्थव्यवस्था एवं भारत में अलग-अलग क्षेत्र में समाज की अलग-अलग धाराओं में काम कर रहे लोगों के बारे में बताया और कहा कि बडी खुशी की बात है कि आज भारत नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार विश्व की चौथी अर्थ व्यवस्था जापान को पीछे करते हुए बन गई है। आने वाले दिनों में भारत विश्व की तीसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था होगी।
आतंकवाद और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भी देशवासियों को प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई दी और भारतीय सेना के पराक्रम की जमकर तारीफ की और कहा कि अब भारत आतंकवाद को सहन नहीं करेगा बल्कि उसका मुंह तोड जवाब घर में घुसकर देगा। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को आग्रह किया कि भारत के नव निर्माण और विकसित समृद्ध विकास के लिए अपनी योजनाओं को हमारे पास भेजते रहें ताकि उसे पर विचार किया जा सके।
मन की बात कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्षगण केशव सिंह भदौरिया, संजीव कांकर, राजेन्द्र शर्मा राजे, जिला महामंत्री मनोज अनंत, जिला मंत्री डॉ. तरुण शर्मा, अतिराज सिंह नरवरिया, जिलामंत्री बजरंग सिंह भदौरिया, शेखर खटीक, रोहित शाक्य, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह राजावत, जिलामंत्री महेन्द्र सिंह कुशवाह, पूर्व नगर अध्यक्ष पवन जैन, भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, पूर्व जिला महामंत्री उपेन्द्र सिंह भदौरिया, श्यामकिशोर दीक्षित, आशुतोष भदौरिया, आशीष बौहरे, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, सिद्धार्थ जैन, प्रबल प्रताप सिंह भदौरिया विशेष रूप से मौजूद थे।
गोरमी में सुना गया कार्यक्रम
मण्डल गोरमी में नगर के बूथ क्र.77 पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक, शिवराज सिंह यादव, जयवीर पुरोहित, रणवीर परमार, प्रेमप्रताप नरवरिया, राजेश मिश्रा, रिंकू दीक्षित, शुभम माथुर, राहुल कटारे, दीपू शर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल थे।