महात्मा फुले की खण्डित प्रतिमा बदलने एससी/एसटी, ओबीसी समाज ने सौंपा ज्ञापन

-मांगे पूरी नही हुई तो होगा महाआंदोलन

भिण्ड, 08 मई। दबोह क्षेत्र में महात्मा फुले की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार नहीं किए जाने एवं दूसरी प्रतिमा नहीं लगाए जाने पर एससी एसटी ओबीसी समाज ने विरोध जताते हुए ज्ञापन सौंपा है।
गत दो मई की रात को दबोह गोरा बायपास तिराहे पर महात्मा ज्योतिबाराव फुले की प्रतिमा को कुछ लोगों ने षडयंत्र के तहत क्षतिग्रस्त कर दिया था। जिसमें दबोह थाना पहुंचकर तीन मई को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है, लेकिन आज तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही उक्त स्थान पर प्रशासन ने फुले जी की क्षतिग्रस्त प्रतिमा की जगह नई प्रतिमा लगाई है।
एससी/एसटी, ओबीसी समाज ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा की जगह नई प्रतिमा लगाए जाने एवं आरोपियों को गिरफ्तारी किए जाने की मांग करते हुए प्रशासन से कहा है कि यदि 7 दिन यह सब नहीं होता है तो मजबूरी बस सभी लोग एसडीएम कार्यालय पर ही अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करेगा। आरोपियों को पकड कर उचित सजा दी जाए एवं उक्त स्थान पर दूसरी प्रतिमा लगाई जाए।
इस मौके पर राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष ओबीसी महासभा रूपेश यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह, जिला पंचायत सदस्य रवि कुशवाह, जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी अभिलाख कुशवाह, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी महासभा योगेन्द्र बघेल, पूर्व नपाध्यक्ष बालकराम भंडा, पूर्व सीएमओ एनआर खेंगर, एडवोकेट गोपीलाल कुशवाह, डॉ. रामनारायण कुशवाह कठघरा, बैजनाथ कुशवाह, ओबीसी महासभा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कुशवाह, वीरू धनोलिया, सरपंच कसल राजकुमार कौरव, युवा नेता रामू कुशवाह, पूर्व जनपद सदस्य नारायणदास बघेल, अर्जुन कुशवाह, नरेन्द्र सिंह कुशवाह, जीवन कुशवाह, कृष्ण नारायण सरपंच, अखलेश सोनू कुशवाह, रामप्रसाद बघेल मुखिया, अरुण कुमार सेन, सोनू राणा, राहुल शिवहरे, इंदल कुशवाह सरपंच, अरफाज खान बाबूजी, कल्याण परिहार, दिनेश रजक फौजी, दिलीप कुशवाह, धर्मेन्द्र कुशवाह, छोटू विपिन यादव, प्रकाश यादव, सोनू यादव इंदरगढ, तिलक यादव, सरनाम श्रीवास, आदित्य, इंजीनियर जीतेन्द्र कुशवाह, जनक दोहरे, राकेश कुशवाह, विनोद कुशवाह, भगवान सिंह कुशवाह, रोहित ररी, जितेन्द्र नरवरिया, भिखारी कुशवाह, जीवन कुशवाह, मुनिल शाक्य, प्रदीप कुशवाह, मुकेश कुशवाह, मोंटी रायपुरिया, लालचंद एडवोकेट, हरसूख एडवोकेट, सतेन्द्र कुशवाह, पकंज पाल, मुन्ना ठेकेदार, उत्तम रजक, बाबा पाल, विशाल बघेल, लालू यादव, हरिओम यादव, रामबिहारी कुशवाह, ब्रजेश बघेल आदि लोग शामिल रहे।