-दंदरौआ धाम मन्दिर में मिनी मैराथन एवं साइकिल दौड प्रतियोगिता का आयोजन
भिण्ड, 01 मई। दंदरौआ धाम मन्दिर परिसर में आयोजित होने वाले मेले के दौरान खेल प्रतियोगिताओं के महाकुंभ में गुरुवार को मिनी मैराथन दौड का 1008 महामण्डलेश्वर महंत रामदास महाराज के सानिध्य में आयोजन किया गया। जिसमें सैकडों युवाओं ने भाग लिया।
युवाओं को संबोधित करते हुए मंहत रामदास महाराज ने बताया कि स्वस्थ मन में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है, जिसके लिए खेल अपनाया जाना जरूरी है। खिलाडी कभी भी जीवन के खेल में भी उन्नति करता है। खेल हमें मेहनत करना सीखना है परिश्रम ही सदैव उन्नति का मार्ग रहा है। खेल के साथ-साथ पढाई का भी ध्यान रखना जरूरी है। पढाई के साथ खेल में दिलचस्पी रखने वाले छात्र-छात्राएं सदैव कामयाब हुए हैं।
दौड प्रतियोगिता में 18 वर्ष से 25 वर्ष युवा के बीच की मैराथन दौड में रिंकू कुमार आगरा प्रथम स्थान, संदीप सिंह बलारपुरा अटेर द्वितीय स्थान, राम भरत भिण्ड तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में साइकिल दौड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें दंदरौआ धाम के छोटे बच्चों ने भाग लिया। जिसमें कान्हा गुर्जर प्रथम स्थान, यशराज गुर्जर द्वितीय स्थान, कृष्णा श्रीवास तृतीय स्थान प्राप्त किया मैराथन एवं साइकिल दौड प्रतियोगिता में युवाओं को महामण्डलेश्वर रामदास महाराज द्वारा पुरुस्कार एवं आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस मौके पर रामबरन पुजारी, जलज त्रिपाठी, प्रमोद चौधरी, कोच विष्णु त्रिपाठी, कुंवर राज सिंह, बलवीर सिंह गुर्जर, विनोद सिंह गुर्जर के अलावा अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।