ग्वालियर, 07 अप्रैल। लोक लेखा समिति की बैठक सोमवार को समिति के अध्यक्ष अनिल सांखला की अध्यक्षता में नगर निगम मुख्यालय में आयोजित की गई। जिसमें समिति के सदस्य गीता भूपेन्द्र सिंह कुशवाह, ममता अरविन्द शर्मा, महेन्द्र आर्य, मनोज राजपूत, अनीता रामू कुशवाह एवं अपर आयुक्त वित्त रजनी शुक्ला एवं लेखा विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में अध्यक्ष सांखला ने लेखा विभाग द्वारा संचालित कार्यों के संबंध में जानकारी चाही। जिसमें नगर निगम द्वारा गत एक जनवरी से 31 मार्च तक किए गए समस्त भुगतानों संबंधित प्रकरणों की जानकारी और बैंक में चालू खाते का अतिशेष सही है या नहीं का अवलोकन कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही नगर निगम में सभी प्रकार के निर्माण कार्यों के वर्क ऑर्डर सामग्री प्रदाय के सप्लाय आदेश एवं अनुबंध नियम अनुसार सक्षम प्राधिकारी द्वारा दिए गए या नहीं उक्त संबंध में प्रकरण भुगतान पूर्व लेखा समिति को भिजवाने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में कर्मचारियों की जीपीएफ एवं एनएसपी खातों में जमा हो रहा है या नहीं एवं खाता क्रमांक की जानकारी अभी तक कितना पैसा जमा है ,उसकी जानकारी देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। लेखा शाखा में भुगतान के प्रकरण को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए भुगतान की प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।