पिंगलनाम संवत्सर का विदाई महोत्सव एवं कालयुक्त नाम नवसंवत्सर का स्वागोत्सव कार्यक्रम 29 से

ग्वालियर, 28 मार्च। भारतीय संस्कृति एवं परम्परा को बढ़ावा देने तथा देश की युवा पीढ़ी को भारत की परम्पराओं से अवगत कराने व भारतीय संस्कारों को सिंचित करने के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा प्रति वर्ष हिन्दू नववर्ष नव सवंत्सर महोत्सव के रूप में मनाया जाता है, इसी क्रम में नगर निगम ग्वालियर द्वारा कालयुक्त नाम नवसंवत्सर स्वागतोत्सव कार्यक्रम 29 व 30 मार्च को जलविहार के तैरते रंगमंच पर आकर्षक फव्वारों की शीतल फुहारों के बीच किया जाएगा। जिसमें पिंगलनाम संवत्सर विदाई महोत्सव और कालयुक्तनाम नवसंवत्सर स्वागतोत्सव का आयोजन सांस्कृतिक एवं पारंपरिक पद्धति से किया जाएगा।
नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने जानकारी देते हुए बताया कि देश की युवा पीढ़ी को भारत देश के संस्कारों से परिपूर्ण करने के लिए देश में वर्षभर विभिन्न त्यौहार, सांस्कृतिक आयोजन होते रहते हैं, इसी तारतम्य में हिन्दू नववर्ष का प्रारंभ गुढ़ी पडवा से होता है, जिसका स्वागत महोत्सव एवं बीते वर्ष की विदाई के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा प्रतिवर्ष भव्य महोत्सव का आयोजन किया जाता है। नगर निगम ग्वालियर द्वारा संस्कार भारती के संयोजन में आयोजित किए जा रहे कालयुक्त नाम नवसंवत्सर स्वागतोत्सव कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर 29 मार्च को पिंगलनाम संवत्सर की विदाई सांस्कृति कार्यक्रमों के साथ दी जाएगी। इसके साथ ही 30 मार्च को सुबह भगवान भुवन भास्कर की प्रथम किरण को अघ्र्य के साथ ही सांस्कृति कार्यक्रमों के साथ काल युक्तनाम नवसंवत्सर स्वागतोत्सव का स्वागत किया जाएगा।
पिंगलनाम संवत्सर विदाई महोत्सव 29 को
पिंगलनाम संवत्सर विदाई महोत्सव विक्रम संवत् 2081, 29 मार्च को जलविहार में कर्यक्रम शाम 6.30 बजे दीप प्रज्वलन, 6.35 बजे ध्येय गीत- रूपाली गोखले, 6.40 बजे मंजरी काव्य गोष्ठी, सात बजे संगीत सरिता नवराग मंजरी- अनूप मोघे, रूपाली गोखले, वैशाली मोघे समूह, 7:20 बजे सितार वादन- श्याम रस्तोगी, 7:45 बजे भरतनट्यम/ मोहिनी अट्टम- इंदुमती कोयम्बटूर, 8:05 बजे ओडिसी नृत्य- सुनीमा प्रधान एवं समूह भुवनेश्वर द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी।
कालयुक्तनाम नवसंवत्सर स्वागतोत्सव कार्यक्रम
कालयुक्तनाम नवसंवत्सर स्वागत उत्सव कार्यक्रम 30 मार्च को सुबह 4.40 बजे संकीर्तन यात्रा, 4.45 बजे गीत ‘ज्योतिकलश छलके’ लक्ष्मी धवल, 5.01 बजे दीप प्रज्वलन एवं गुडी पूजन, 5.10 दीप प्रज्वलन मुख्य मंच बजे ध्येय गीत- वैशाली मोघे, 5.15 बजे सर्वधर्म प्रार्थना-जैन वाणी, वैदिक ऋचाएं, 5.18 बजे सुप्रभात गायन- नरेन्द्र कुटे, 5.21 संकल्प गीत- इतनी शक्ति- नवनीत कौशल, 5.26 बजे निवेदन गीत, छह बजे सूर्य अघ्र्य, 6:11 बजे सूर्य स्तुति, 6:15 बजे शुभकमाना संदेश माननीय महापौर द्वारा, 6:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी।
लोक कला महोत्सव की प्रस्तुति शाम को
लोक कला महोत्सव 30 मार्च को कार्यक्रम शाम 6.30 बजे दीप प्रज्वजन, 6.35 बजे ध्येय गीत, 6.45 बजे लोक नृत्य- शालिनी भटनागर समूह, 7:05 बजे लोकरंग- कृतीन्द्र और साथी, 7:35 बजे डोगरी लोक नृत्य- सुक्षम कल्चरल सोसायटी जम्मू कश्मीर, 8:05 बजे चैती व कचरी गायन- पारूल दीक्षित, 8:35 बजे गोडी भाटी- लोक नृत्य बैतूल द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी।