-जल सरंक्षण, संवर्धन एवं परम्परागत जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार के कराए जाएंगे कार्य
भिण्ड, 28 मार्च। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान वर्ष 2025 को सफल क्रियान्वयन किया जाना है। मुख्यमंत्री द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ 30 मार्च को वर्ष प्रतिपदा के दिन क्षिप्रा नदी के तट उज्जैन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
30 मार्च को जिला भिण्ड अंतर्गत नदी अथवा जल स्त्रोत के समीप कार्यक्रम का आयोजन कर इस अभियान की शुरुआत की जाएगी। अभियान के व्यापक आगाज हेतु प्रत्येक नगरीय निकाय एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत अपने जन प्रतिनिधियों एवं जन समुदाय की उपस्थिति में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत 30 मार्च को एक कार्य प्रारंभ किया जाएगा। अभियान अंतर्गत जल सरंक्षण एवं संवर्धन एवं परम्परागत जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार के कार्य कराए जाएंगे। अभियान की अवधि 30 मार्च से 30 जून होगी।