भिण्ड, 27 मार्च। मौ थाना पुलिस ने इलाके के सुमेर कॉलोनी निवासी एक विवाहिता की मृत्यु के बाद दर्ज मर्ग की जांच के बाद उसके पति सहित सात ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज एक्ट एवं अन्य धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार वर्षा पत्नी पंकज गुर्जर उम्र 23 साल निवासी ग्राम गिरगांव की फांसी लगाने से 28 फरवरी को मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने मामले में मर्ग क्र.10/25 दर्ज कर प्रकरण जांच में लिया। जांच के बाद पुलिस ने पंकज पुत्र इन्द्रवीर सिंह गुर्जर, इन्द्रवीर सिंह एवं भूपेन्द्र पुत्रगण प्रीतम सिंह गुर्जर, दामोदर पुत्र भूपेन्द्र सिंह गुर्जर, पिंकीदेवी, गीता देवी, रीनादेवी पत्नी दामोदर गुर्जर निवासीगण ग्राम गिरगांव मौ के विरुद्ध 80, 85, 3(5) बीएनएस 2023, 3/4 दहेज प्रतिषेद रूल्स के तहत गत दिवस अपराध क्र. 67/2025 पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश आरंभ कर दी है।