भिण्ड, 15 मार्च। गोहद की परम्परा को जीवित बनाए रखने के लिए गोहद के पूर्व विधायक एवं भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिह आर्य द्वारा वर्षों पूर्व आरंभ की गई रंगपंचमी के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन लगातार किया जा रहा है। कार्यक्रम की रूपरेखा हेतु बैठक आयोजित की गई।
इसी क्रम में 19 मार्च सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक नगर पालिका प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें फाग गायन के साथ आर्केस्ट्रा कलाकारों द्वारा सुंदर गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में वेदप्रकाश शर्मा, जयभान सिंह पवैया, केबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, लहार विधायक अम्बरीश शर्मा, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया सहित भिण्ड ग्वालियर दतिया मुरैना सहित प्रदेश के वरिष्टजन उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए नया बस स्टैण्ड स्थित शारदा मैरिज गार्डन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को दायित्वों का वितरण किया गया। बैठक में लालसिंह आर्य, रामस्वरूप पहलवान, रामबाबू उपाध्याय, चन्द्रशेखर शर्मा, धर्मेन्द्र गुर्जर, विवेक जैन, रवि शर्मा, मुन्नालाल माझी, रामख्त्यार गुर्जर आदि उपस्थित थे।
विराट फाग महोत्सव 16 को
छैंकुर वाले हनुमानजी मन्दिर वार्ड क्र.12 गोहदी गेट पर चैत्र वदी 3 रविवार 16 मार्च को शाम 8 बजे से विराट फाग प्रतियोगिता (होली महोत्सव) का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महर्षि वेद व्यास प्रणीत पंचम वेद महाभारत के उद्योग पर्व में फाग गायन होगा। जिसमे मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य, अध्यक्षता विधायक लहार अम्बरीश शर्मा, विशिष्ट अथिति नपा अध्यक्ष गोहद संजू-जगदीश माहौर एवं उपाध्यक्ष सुनील कांकर तथा पार्षदगण रहेंगे।