दबोह भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार कर मनाया जश्न

भिण्ड, 09 फरवरी। दबोह मण्डल के भारतीय जनता पार्टी के नेताओ ने दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी को प्रचण्ड जीत हासिल होने पर नगर के झण्डा चौराहा पर खुशी जाहिर करते हुए जमकर जश्न मनाया। इसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र उपाध्याय, कार्यालय मंत्री राजा यादव, पार्षद लालता कुशवाह, वरिष्ठ भाजपा नेता भगवान नायक, राममोहन मुदगल,जीतू यादव, सुशील गोस्वामी, कुलदीप यादव, हृदेश नायक, अरविंद गुप्ता, संजीव यादव, संजीव सोनी, सुमित मिश्रा, मौजूद रहे।

दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर आलमपुर में मनाया जश्न

आलमपुर। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत पर भाजपा मण्डल आलमपुर के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नगर के विजय मंच पर मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी महेशचन्द्र चौधरी, नबल किशोर मिश्रा, कल्याण सिंह कौरव, अवधेश त्रिपाठी, भुवनेश पुरोहित, मण्डल अध्यक्ष धीरज पटेल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कुलदीप सिंह कौरव, कल्लू कब्जू, मदन मोहन राठौर, भानुप्रताप, रोमी पार्षद, ब्रजभूषण मिश्रा, प्रदीप दीवौलिया, कल्लू अग्रवाल, भूरे सविता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।