विहसंत सागर महाराज का बरासों से बाह के लिए हुआ मंगल विहार

भिण्ड, 07 फरवरी। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसंत सागर महाराज के ससंग सानिध्य में नगर में भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव करने के पश्चात अतिशय क्षेत्र बरासो पहुंचे वहां पर चोवीस प्रतिमाओं की स्थापना करने के बाद शुक्रवार को बाह के लिए मंगल विहार किया, जो उत्तर प्रदेश के अनेकों स्थानों कार्यक्रमों के बाद आगरा ग्वालियर होते हुए इंदौर के लिए बिहार चल रहा है जहां पर कई संतों का समागम होगा और आचार्य विशुद्ध सागर महाराज का पट्टाचार्य कार्यक्रम का आयोजन होगा।