दिव्यांगों की सेवा प्रभु सेवा के समान है : प्रो शर्मा

-हम फाउण्डेशन के सदस्यों ने बांटे ऊनी टोपा

भिण्ड, 01 जनवरी। हम फाउंडेशन सिटी एवं विवेकानंद शाखा द्वारा आयोजित नूतन वर्ष एवं प्रदेश कार्यशाला संयोजक प्रो. रामानंद शर्मा के जन्म दिवस के अवसर पर स्थानीय दिव्यांग छात्रावास पहुंचकर वहां उपस्थित दो दर्जन दिव्यांग छात्रों को सर्दी से बचने हेतु ऊनी टोपा, बिस्किट और गजक आदि का वितरण किया। इस अवसर पर हम फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली, प्रांतीय संगठन मंत्री शैलेष सक्सेना, पुनर्वास केंद्र के अधिकारी मनीष सिंह राजावत, हम फाउंडेशन दोनों शाखाओं के अध्यक्ष अरविंद सिंह भदौरिया, योगेश शर्मा, सचिव अजीत उपाध्याय, कोषाध्याय संतोष सिंह नरवरिया, समाजसेवी विनय कुशवाह, मोनू, स्पर्श सक्सेना, कनक सक्सेना आदि उपस्थित थे।
दिव्यांग छात्रावास में छात्रों के बीच नव वर्ष और अपना जन्मदिन मनाते हुए प्रदेश कार्यशाला संयोजक प्रो. रामानंद शर्मा ने कहा कि दिव्यांगों की सेवा प्रभु सेवा के समान है यह दिव्यांग बच्चों प्रेम की हकदार हैं, लोगों को उनके बीच जाकर समय बिताना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांग का जीवन काफी मुश्किल होता है, ऐसे में उनकी मदद व उनका मार्गदर्शन करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने पुनर्वास केंद्र के संचालक मनीष सिंह के निर्देशन में निराश्रित भवन में रहने वाली वृद्ध जनों एवं दिव्यांग छात्रों की व्यवस्था को रूप से संचालित करने के लिए उनकी सराहना की। इस अवसर पर प्रो. इकबाल अली ने कहा कि अंधे, काने, लंगडे, मूकबधिर आदि विकलांगों की सेवा करना साक्षात भगवान की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय सभ्यता संस्कृति में मनुष्य की दो बातें क्या है पशु, पेड पौधे, पक्षी आदि को सताना महा पाप है। कार्यक्रम के अंत में दिव्यांग छात्रों को स्वल्पाहार भी कराया गया।