भिण्ड, 10 दिसम्बर। मप्र कांग्रेस कमेटी द्वारा कर्ज, क्राइम और करप्शन के विरुद्ध मप्र विधानसभा का घेराव 16 दिसंबर को किया जा रहा है। कांग्रेस कमेटी द्वारा हो रहे विधानसभा घेराव के लिए कांगे्रस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर मप्र कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं जिला प्रभारी पूर्व विधायक बैजनाथ कुशवाहा और प्रदेश सचिव जिला सह प्रभारी संजय राठौर के मार्गदर्शन में शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने वार्ड प्रभारीयों की घोषणा की है।
जानकारी देते हुए नगर कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने बताया कि सभी घोषित वार्ड प्रभारी अपने वार्ड में जाकर वार्ड में रहने वाले वरिष्ठ कांग्रेस जन एवं आम जनता से संपर्क कर कर्ज, क्राइम और करप्शन के विरुद्ध मप्र कांग्रेस कमेटी द्वारा हो रहे विधानसभा घेराव में भोपाल चलने के लिए जनसंपर्क करेंगे। शहर जिला कांगे्रस ने वार्ड क्र.एक हिम्मत सिंह हरिऔध, वार्ड क्र.दो में राहुल सिंह कुशवाह नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका, वार्ड तीन में बृजेन्द्र सिंह भदौरिया मुन्ना, वार्ड चार बलराम जाटव, वार्ड पांच में सतपाल अगरैया, वार्ड छह में दर्शन सिंह तोमर, वार्ड सात में रामसिया राठौर, वार्ड आठ में दीपचंद तिवारी, वार्ड नौ में संजीव बरुआ, वार्ड 10 में रामजीलाल शाक्य, वार्ड 11 आनंद शांतिस्वरूप शाक्य, वार्ड 12 मोहर सिंह जाटव, वार्ड 13 राम अवतार सिंह भदोरिया पार्षद, वार्ड 14 मनोज जैन मामा, वार्ड 15 विनोद जाटव, वार्ड 16 मोहम्मद इरफान गामू, वार्ड 17 हांजी अलीम पार्षद, वार्ड 18 सत्येंद्र भदौरिया, वार्ड 19 सोनू सेंथिया, वार्ड 20 इरशाद कुरैशी, वार्ड 21 राजेश शर्मा, वार्ड 22 पानसिंह सुमन बाबूजी, वार्ड 23 अरविंद अरेले, वार्ड 24 गौरीशंकर राजू त्रिवेदी, वार्ड 25 कमलेश जाटव, वार्ड 26 प्रमोद पांडे, वार्ड 27 दिवाकर दीक्षित जग्गन, वार्ड 28 रामरतन यादव दाऊ, वार्ड 29 राजवीर खन्ना, वार्ड 30 असलम खान, वार्ड 31 अजय जैन, वार्ड 32 दुष्यंत सिंघई, वार्ड 33 रतनचंद जैन, वार्ड 34 मनोज जैन, वार्ड 35 मनीष पुरोहित पार्षद, वार्ड 36 कुलदीप भारद्वाज, वार्ड 37 रामहेत शाक्य पार्षद, वार्ड 38 छोटेसिंह नरवरिया पार्षद एवं वार्ड 39 में सर्वेश यादव को वार्ड प्रभारी घोषित किया है।