भिण्ड, 09 नवम्बर। भाजपा मण्डल मौ के उपाध्यक्ष रघुराज सिंह गुर्जर अतरसोंहा के निधन पर अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा संगठन और खासकर हमारे लिए यह बहुत बडी क्षति हुई है। रघुराज एक सच्चे एंव ईमानदार कार्यकता थे। उनके निधन पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष मौ गोपाल सिंह कुशवाह, पूर्व नप अध्यक्ष मर्जाद सिंह यादव एवं मुकेश भारद्वाज, जिला मंत्री फरेन्द्र सिंह सिकरवार, नप उपाध्यक्ष पंकज कुशवाह, बकील यादव, पर्वत सिंह जादौन, रिंकू जादौन, मीडिया प्रभारी सोमवीर शिवहरे, महामंत्री राजू मिश्रा, सुल्तान मौर्य, महेन्द्र परिहार, आईटी सेल प्रभारी रामू कुशवाह, सुरेश छारी, पूरन गोयल, अरुण बाल्मीकि, वीरेन्द्र यादव, रामअख्तयार गुर्जर, रामकेश गुर्जर सहित कई कार्यकर्ताओं ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
फोटो 09 बीएचडी-01