निर्माण हेतु 64 लाख 74 हजार रुपए की राशि स्वीकृत
भिण्ड, 22 अक्टूबर। सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया के प्रयासों से अटेर क्षेत्र के बौरेश्वर महादेव मन्दिर में धर्मशाला निर्माण हेतु 32 लाख 37 हजार रुपए एवं देवी मन्दिर कोषण में धर्मशाला निर्माण हेतु 32 लाख 37 हजार रुपए की राशि की प्रशासकीय स्वीकृति आध्यात्म विभाग मप्र शासन द्वारा प्रदान की गई है। दोनों मन्दिरों पर धर्मशाला निर्माण हेतु कुल 64 लाख 74 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
आध्यात्म विभाग मप्र शासन द्वारा जारी पत्र के अनुसार निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग को बनाया गया है। पत्र में कलेक्टर को निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण एजेंसी से उक्त मंदिरों के जीर्णोद्धार/ धर्मशाला निर्माण कार्यों के संबंध में सक्षम अधिकारी द्वारा तकनीकी स्वीकृति विभाग को उपलब्ध करने के उपरांत धर्मशाला निर्माण कराया जाए। प्रथम किस्त के रूप में दोनों मंदिरों को 16-16 लाख रुपए की राशि आवंटित की जाए। उसके उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं कार्यों की प्रगति के आधार पर वित्त विभाग से वजट उपलब्धता पर ही शेष स्वीकृत राशि का आवंटन निर्माण एजेंसी को उपलब्ध कराया जाए। इस कार्य को जल्द आरंभ किए जाने के निर्देश आध्यात्म विभाग द्वारा दिए गए हैं।