भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई विजयाराजे सिंधिया की जयंती

भिण्ड, 12 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक सदस्य राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धनवंतरी बाई धर्मशाला में उनकी तस्वीर पर पुष्प चढाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य सिद्धार्थ जैन ने कहा कि राजमाता सिंधिया ने अपने त्याग और राष्ट्र भक्ति से देश की राजनीति को नई दिशा प्रदान की। राष्ट्र व विचारधारा के प्रति उनका समर्पण वंदनीय था। आपातकाल के समय लोकतंत्र को बचाने के लिए उन्होंने अत्याचारी शासन की घोर यातनाएं सही। राजमाता सिंधिया के पास धन वैभव की कोई कमी नहीं थी, लेकिन राजमाता ने अपना जीवन गरीब लोगों के लिए समर्पित कर दिया था। वे भारतीय राजनीति में शुचिता-संजीदगी की प्रतीक एवं अपने उदार एवं प्रभावी व्यक्तित्व के लिए प्रसिद्ध, एक जाना माना नाम रहीं। इस अवसर पर समाजसेवी सुनील दुबे, वरिष्ठ नेता रविन्द्र सिंह नरवरिया, विकास शर्मा, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया, अमित जैन, तरुण शर्मा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, युवामोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल पाठक, सौरभ बोहरे, मण्डल उपाध्यक्ष प्रशांत सोनी, मण्डल मंत्री सूरज बरुआ, गिर्राज बोहरे, प्रशांत तिवारी आदि उपस्थित रहे।