दिव्या राठौर ने हाईस्कूल परीक्षा में प्राप्त किए 90 प्रतिशत अंक

भिण्ड, 17 अक्टूबर। नगर के वार्ड क्र.13 निवासी दयाराम राठौर की नातिन छात्रा कु. दिव्या राठौर पुत्री पवन राठौर ने गत दिवस पूरक परीक्षा में 10वी कक्षा में 90.4 प्रतिशत अंक हासिल कर मौ नगर का नाम रोशन किया है, बेटी पढ़ाओ अभियान में पूर्वमंत्री लालसिंह आर्य द्वारा बेटी के परिवार को स सम्मान किया था।

दर्जनभर शोकाकुल परिवारों को ढांढस बांधने पहुंचे पूर्वमंत्री आर्य

भिण्ड। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्वमंत्री लालसिंह आर्य रविवार को अपने एक दिवसीय जनसंपर्क भ्रमण दौरे पर मौ नगर और आस-पास के आधा दर्जन ग्रामों में उन शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे जिनके परिवार के किसी न किसी सदस्य की मृत्यु हुई थी। पीडि़त परिजनों के बीच पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। आय के साथ मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, पूर्व नप अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सदस्य रघुवीर सिंह पवैया, वीरेन्द्र सिंह यादव फौजी, मण्डल उपाध्यक्ष रामअख्त्यार सिंह गुर्जर, महामंत्री सुल्तान सिंह मौर्य, राजू मिश्रा, मेहबूब पठान, राजीव जैन आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।