भाजपा नेता के चचेरे भाई के निधन पर जताया शोक

भिण्ड, 24 अगस्त। पूर्वमंत्री स्व. डॉ. राजेन्द्र प्रकाश सिंह के भतीजे एवं भाजपा नेता, जिला पंचायत सदस्य पुष्पलता/ डॉ. अवधेश प्रताप सिंह के चाचा स्व. वीरेन्द्र सिंह चौहान के पुत्र हरदास सिंह चौहान (होमगार्ड सैनिक) का भिण्ड के कचोगरा गांव में बुधवार को क्वारी नदी में फसे ग्रामीण को रेस्क्यू करने के दौरान पानी में डूबने से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को गृह ग्राम किटी में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, गोहद विधायक केशव देसाई, पूर्व मंत्री ओपीएस भदौरिया, पूर्व मण्डी अध्यक्ष बहादुर सिंह यादव, मौ भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाहा, जनपद पंचायत सदस्य रामपाल सिंह गुर्जर, अवध नारायण शर्मा, संजीव यादव, रमेश राठौर, नन्हेराजा सिंह गुर्जर, देवेन्द्र सिंह गुर्जर, आजादनवी कुरैशी, इकबाल पठान, इरशाद पठान, धर्मेन्द्र बाबा, अवधेश प्रजापति, मनोहर सिंह गौर, अजीत जैन, राजीव जैन आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।