स्व.रघुवीर सिंह का संपूर्ण जीवन गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा नरेन्द्र सिंह

नगर पालिका भिण्ड के तृतीय नगर गौरव दिवस सिटी-डे का हुआ आयोजन

भिण्ड 05मार्च:- स्व. रघुवीर सिंह कुशवाह का संपूर्ण जीवन गरीब कल्याण एवं न्याय दिलाने के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहा, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व और कर्तव्य से अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज को विधानसभा तक पहुंचाया। आज उनके जन्मदिन पर हम सब संकल्प लेंगे कि उनके विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर लोगों को प्रेरणा दें, यही उनके जीवन की सच्ची श्रृद्धांजलि होगी। यह बात विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने गौरी सरोवर पर नगर पालिका के सहयोग से आयोजित तृतीय नगर गौरव दिवस सिटी-डे के आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। गौरी सरोवर एक अच्छे स्थल के रूप में विकसित हो रहा है, इसके विकास में आप सभी की जन भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शहर एक अच्छे विकसित के रूप में परिवर्तित हो जिसके लिए नगर पालिका परिषद सभी अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदों का सहयोग लेकर कार्य को आगे बढ़ाएंगे। स्वच्छ भारत मिशन में हम सब समर्पित भाव से अपने शहर को गली और मोहालों को पूर्ण रूप से स्वच्छता से रखकर विकसित भारत के लिए कार्य करें।

इस अवसर पर डॉ. रमेश दुबे ने कहा कि रघुवीर सिंह कुशवाह समाज के लिए पूर्ण रूप से समर्पित थे, उन्होंने हमेशा गरीबों के लिए आवाज उठाकर संघर्ष किया। कोक सिंह नरवरिया ने कहा कि स्व. कुशवाह जी व्यक्तित्व के धनी थे। जिले के लिए नहीं संपूर्ण मप्र के लिए उनके विचार अनुकरणीय रहेंगे। सन् 1975 में आतंक आपातकाल में वे जेल भी गए। मायाराम शर्मा एडवोकेट ने कहा कि कुशवाह जी का संपूर्ण जीवन समाजसेवा में बीता। आज हम सब पार्षद गण संकल्प लेंगे की शहर के विकास में उनका जो भाव था उन्हें आगे बढऩे का काम करें। कार्यक्रम को रविसेन जैन, स्व. कुशवाह की नातिन शिक्षिका दीपिका कुशवाह ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने स्व. कुशवाह के जन्म दिवस पर खेल के क्षेत्र में अपना नाम रोशन करने वाले दिव्यांग युवा खिलाडिय़ों एवं भारतीय सेवा के वीर जवानों के शहीद परिवार जनों को तथा नगर पालिका के पार्षदों को साल और श्रीफल पुष्पमालाएं एवं शील्ड स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

तृतीय गौरव दिवस में महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शंकर का तांडव नृत्य बाहर के आए हुए कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। साथ ही अयोध्या पर आधारित राम सुंदर प्रस्तुति राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी… भावपूर्ण प्रस्तुत दी गई।

इनकी रही मौजूदगी

इस अवसर पर नगर पालिका सीएमओ वीरेन्द्र तिवारी, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर सिंह जादौन, नपा उपाध्यक्ष भानु भदौरिया, स्व. रघुवीर सिंह कुशवाह के सुपुत्र अवधेश सिंह कुशवाह, अनिल कटारे, सत्येन्द्र सिंह भदौरिया, प्रदीप सिंह भदौरिया, अमित जैन, आभा जैन, सरोज जोशी, सीमा शर्मा, पिंकी शर्मा, आरती पाठक, गीता राजावत, सरजन नरवरिया, रविन्द्र सिंह नरवरिया एडवोकेट, सुरेन्द्र भारद्वाज, पार्षद ओमप्रकाश अग्रवाल, पार्षद शैलेन्द्र रितोरिया, पार्षद भूरे यादव, पूर्व नपा उपाध्यक्ष रामनरेश शर्मा, पवन जैन, महिमा चौहान, प्रिंस दुबे, विनोद शिवहरे मंच पर उपस्थित थे।