रिची जैन का सिविल जज के लिए हुआ चयन

भिण्ड, 19 जनवरी। बचपन से ही जज बनने का सपना देख रही मौ क्षेत्र की बेटी ने आखिरकार इस सपने को साकार कर दिखाया है। अभी हाल ही में उसका चयन सिविल जज के लिए हुआ है। यह बेटी संजय जैन निवासी मौ हाल पेच नंबर एक, इटावा रोड भिण्ड की पुत्री रिची जैन है।
इनकी प्रारंभिक शिक्षा भिण्ड के सिटी सेंट्रल स्कूल से हुई। यह शुरू से ही जुझारू, कर्मठ एवं लग्नशील होते हुए बीएससी परीक्षा जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। प्रारंभ से ही उसका लक्ष्य सिविल जज बनने का था। इसी उद्देश्य की पूर्ति में वह देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय इंदौर से एलएलबी में सिल्वर मेडलिस्ट रही है तथा एलएलएम प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कर अपनी योग्यता का परिचय दिया। सफलता की सीढियां चढते हुए लोकसेवा आयोग छत्तीसगढ से सिविल जज की परीक्षा उत्तीर्ण कर योग्यता के आधार पर सिविल जज के पद पर उसका चयन किया। उसकी सफलता पर चौधरी परिवार मौ एवं भिण्ड जैन समाज में हर्ष व्याप्त है और सभी उसकी उज्जवल भविष्य की कामना की है।