हजारों लोगों ने ग्रहण की प्रसादी
भिण्ड, 23 दिसम्बर। दबोह नगर के बीचों बीच स्तिथ छिन्नमस्ता देवी के मन्दिर पर अन्नपूर्णा महिला मण्डल दबोह द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। महिला मण्डल की सदस्यों ने सुबह से ही मन्दिर पर पहुंच कर मां के मन्दिर को सजाया तथा अन्नपूर्णा देवी का सोलह श्रंगार किया। इसके पश्चात मन्दिर के पुजारी केडी मिश्रा ने विधिविधान से पूजा अर्चना की और मां का महा प्रसाद लगाया गया। इसके बाद मण्डल की महिलाओं ने भजन संगीत का आयोजन भी किया। शाम होते ही अन्नपूर्णा मण्डल का विशाल भण्डारा प्रांरभ किया गया।
आपको बता दें कि अन्नपूर्णा महिला मण्डल समय-समय पर सामाजिक गतिविधियों में भाग लेता रहता है, साथ ही नगर के सभी धार्मिक कार्यक्रमों में महिलाओं का यह समूह भागीदारी भी करता है। बताया जाता है कि लगभग 40-50 महिलाओं का यह समूह अपने स्वयं के खर्च पर सभी कार्यक्रम करता है। महिलाओं के इस कार्य की संपूर्ण नगर में तारीफ ही रही है। इस कार्यक्रम में पूरे नगर की महिलाओं ने अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित की थी।