गांधीजी के बिना देश आज भी अधूरा : सोपत जाटव

शास्त्रीजी हरित क्रांति के नायक : ईरशाद
कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई गांधी एवं शास्त्रीजी की जयंती

भिण्ड, 02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय बीटीआई रोड पर कार्यवाहक अध्यक्ष ईरशाद अहमद की अगुवाई में समारोह पूर्वक मनाई गई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बापू और शास्त्री की प्रतिमा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। साथ ही उनके बताए सत्य और अहिसा के मार्ग पर चलने का संकल्प के साथ लोगों को भी इसी रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सोपत जाटव ने कहा कि आज जाति व धर्म के नाम पर, बच्चा चोरी के नाम पर मॉबलिंचिंग की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। लोगों के अंदर विद्वेष की भावना बढ़ रही है। पढ़े-लिखे लोग भी ऐसी हरकत कर जाते हैं जो समझ से परे है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर आज देश ही नहीं बल्कि विश्व भी चल रहा है। आज गांधी के हत्यारे को मानने वाले भी गांधी की जयंती मना रहे हैं। सही बात तो ये है कि गांधीजी के बिना देश आज भी अधूरा है। उनके विचार पूरे विश्व में स्थापित हो रहे है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्यवाहक जिलाध्यक्ष इरसाद अहमद ने कहा कि गांधी का सत्य और अहिंसा का मार्ग इतना कारगर था कि अंग्रेजी हुकूमत को झुकना पड़ा। पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा कि शास्त्रीजी ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था, जो आज भी प्रासंगिक है। लेकिन ये बहुत ही शर्म की बात है कि देश के महान नेताओं के बताए मार्ग पर न चलते हुए आज की सरकार में किसान सड़कों पर अपने अधिकारों के लिए लड़ रहा है और सरकार जाती धर्म के नाम पर लड़ा रही हैं। शास्त्री ने देश में हरित क्रांति और श्वेत क्रांति लेकर किसानों को मजबूत किया था।
इस मौके पर वीरेन्द्र यादव, प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज, रेखा भादौरिया, नैनसिंह बाराकलां, आशुतोष शर्मा, हरनारायण शर्मा, अरविंद अरेले, विवेक पचौरी, अजय शर्मा, दीपू दुबे, ममता मिश्रा आदि ने भी विचार रखें। कार्यक्रम में गोपाल मिश्रा, उमा कुशवाह, रानू भादौरिया, भगीरथ कुशवाह, लज्जाराम यादव, मनोज जैन, आनंद शाक्य, गोविन्द शाक्य, विनोद जाटव, सरोज धाकड़, अरविंद सोनी, अमित शिवहरे, विक्रम सिंह, राजू लोधी, भीकम सिंह, ब्रजेन्द्र बघेल, मोहित शाक्य आदि उपस्थित थे।