शहर जिला कांग्रेस ने मनाई राष्ट्रपिता गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जयंती

कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण कर दी श्रृद्धांजलि

भिण्ड, 02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती शहर जिला कांग्रेस ने अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने दोनों महापुरुषों के प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण कर श्रृद्धांजलि अर्पित की।
शहर जिला अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाई, उन्होंने असहयोग आंदोलन, नमक आंदोलन सहित तमाम आंदोलनों के जरिए उस समय लोगों की परेशानियों को उठाकर आजादी की लड़ाई में अहम योगदान दिया। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान-जय किसान का नारा दिया और किसानों के लिए तमाम योजना शुरू की। उन्होंने कहा कि जवान देश की रक्षा करते और किसान देश के लिए अन्न पैदा करते हैं इसलिए जवानों को और किसानों को नमन करना चाहिए।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र भदौरिया, सेवादल अध्यक्ष संदीप मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप जैन गुड्डा, नगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, कल्पना मिश्रा, रेखा भदौरिया, रामप्रकाश शर्मा, दीपचंद तिवारी, आशुतोष शर्मा, हरनारायण शर्मा एडवोकेट, रामजीलाल शाक्य, विवेक पचौरी, सत्यपाल अगरैया, अजय जैन, पिंकू राजावत, बलराम जाटव, ठाकुरीलाल तिवारी, कुलदीप भारद्वाज, अजय शर्मा, स्नेहलता जैन, देवेन्द्र थापक, आनंद शाक्य, योगेश शाक्य, उमा कुशवाह, नीलम भदौरिया, कासिम खान, विक्रम उपाध्याय, संजय यादव, राजवीर खन्ना, वेदप्रकाश श्रीवास्तव, मनोज जैन, ब्रजेश जैन, नरेन्द्र शाक्य, गोविन्द शाक्य, पिंटू शर्मा, सुनील कौशल आदि कांग्रेस जन उपस्तिथ रहे।