वृद्ध महिला गिड़गिड़ाति रही, मगर नहीं सुनी पावरग्रिड के कर्मचारियों ने

टावर लगाने के लिए किसान के खेत में जेसीबी से खोदा गड्ढा

भिण्ड, 01 अक्टूबर। मेहगांव क्षेत्र के खौखीपुरा गांव की पीडि़त किसान महिला कमला देवी उम्र 62 साल न्यायालय के आदेश की बात को लेकर हाथ जोड़े गिड़गिड़ाती रही मगर पावर ग्रिड कंपनी के कर्मचारियों ने उसकी एक नहीं सुनी। टावर लगाने के लिए किसान के खेत में जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदते रहे।
पीडि़त महिला किसान कमला देवी और उनके पुत्र प्रबीण कुमार ने न्यायालय से गुहार लगाई है कि आदेश आना बांकी है, पीडि़त महिला किसान का कहना है कि न्यायालय जो आदेश देंगे वह हमे मान्य होगा, मगर पावर ग्रिड कंपनी ने न्यायालय के आदेश की प्रतिक्षा किए बगैर ही और पीडि़त किसान की बात को कोई तबज्जो दिए बिना ही अपने मनमाने तरीके से महिला के खेत में गड्ढा खोद डाला, महिला किसान ने न्यायालय मे अपना पक्ष रखते हुए आदेश की प्रतीक्षा तक कंपनी अपने काम को स्थगित करने के बजाय अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए पीडित महिला किसान के हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने पर भी कोई रहम दिली न दिखाना वयां करता है कि अब महिला सम्मान और न्यायालय की शरण लेकर भी किसान महिला कितने सुरक्षित और सम्मानित है।