श्रृद्धालुओं ने फलों और मिष्ठान से किया तुलादान, महाराज ने किया पौधारोपण
भिण्ड, 27 नवम्बर। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआधाम में शुक्रवार को महामण्डलेश्वर महंत रामदास महाराज का जन्मोत्सव भक्तों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महाराज को वस्त्र और फल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं भक्तों ने फलों और मिठाइयों के साथ तुलादान किया।
महंत रामदास महाराज ने अपने जन्मदिन पर पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी श्रृद्धालुओं से आह्वान किया कि वे सभी लोग अपने, अपने वृद्धों एवं बच्चों के बीच जन्मदिन मनाएं और कम से कम एक-एक पौधा अवश्य लगाएं और उनका संरक्षण का भी करें। इस मौके पर कलेक्टर डॉ. संजीव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव, एडिशनल एसपी संजीव पाठक, भाजपा नेता लालसिंह आर्य, सज्जन सिंह यादव, एमएल दौलतानी, समाजसेवी नाथूराम चुरारिया, नरेन्द्र चौधरी, प्रमोद चौधरी, अनिल शर्मा पत्रकार, एडवोकेट विनोद दीक्षित, विष्णु त्रिपाठी, जलज त्रिपाठी सहित हजारों भक्तों ने जन्मोत्सव की धूमधाम से मनाया गया।
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह रज्जन भदौरिया, समाजसेवी बंटी पचेरा, रामू शिवहरे, मनीष राठौर ने दंदरौआ धाम पहुंचकर महाराज का माल्यार्पण कर पूजन किया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर राजेश भदौरिया, ध्रुव गुर्जर भी उपस्थित रहे।