भिण्ड, 13 नवम्बर। आलमपुर सहित ग्रामीण क्षेत्र में दीपावली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। दीपावली के अवसर पर आलमपुर बाजार में चार-पांच दिन तक सौदा सामग्री खरीदने बाले लोगों की जबरदस्त भीड रही। कपडा, किराना, बर्तन, सराफा इत्यादि दुकानों से लोगों ने अपनी सामथ्र्य अनुसार सौदा सामग्री खरीद कर दीपावली का पर्व परम्परागत तरीके से मनाया।
रोशनी के इस महापर्व पर बेटियों ने अपने अपने घरों के दरवाजे पर आकर्षक रंगोली सजाई। तो लोगों ने रंग बिरंगी लाइट झालरे लगाकर घरों को सजाया। इसके बाद रात्रि के समय लोगों ने माता लक्ष्मी और भगवान गणेश सहित अन्य देवी देवताओं का दरवार सजाकर दीपक जलाकर पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। दीपावली के अवसर पर बच्चों ने आतिशबाजी का भी जमकर आनंद लिया। देर रात तक कस्बे में पटाखों की आवाज गूंजती रही। प्रकाश पर्व पर लोगों ने प्रत्यक्ष रूप से एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। तो वही सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाएं देने का सिलसिला चलता रहा।
आज होगी गोवर्धन पूजा
इस साल सोमवाती अमावस्या सोमवार की शाम तक होने से दीपावाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा न होकर दूसरे दिन 14 नवंबर मंगलवार को होगी। ऐसे ही भाई दूज भी तीसरे दिन 15 नवंबर बुधवार को मनाई जाएगी।