अमित दांतरे बने प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री

भिण्ड, 04 नवम्बर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने मेहगांव के युवा नेता अमित दांतरे को प्रदेश कांग्रेस में महामंत्री नियुक्त किया है। साथ ही आशा व्यक्त की है कि आप राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की भावना के अनुसार पार्टी संगठन की मजबूती हेतु सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा के साथ करेंगे।
नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अमित दांतरे ने अपनी नियुक्ति पर वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे जो दायित्व सौंपा गया है, उसका मैं पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। उनकी नियुक्त पर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं बधाई दी है।