विकास और विश्वास के लिए भाजपा को जिताएं : अम्बरीश शर्मा

लहार भाजपा प्रत्याशी ने एक दर्जन गांवों में किया जनसंपर्क

भिण्ड, 02 नवम्बर। लहार विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अम्बरीश शर्मा ने ग्रामीण अंचलों में जनसंपर्क के दौरान कहा कि आप लोग विकास और विश्वास के भाजपा को जिताएं, आपका एक मत से प्रदेश में सरकार बनती है और यह एक वोट क्षेत्र में विकास के रास्ते खोलता है। उन्होंने अपने जनसंपर्क दौरान में कई गांव में नुक्कड सभाएं कीं।
उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस 60 साल से शासन कर रही है, उसने कभी भी गरीब, मजदूर की चिंता नहीं की, लेकिन जब देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ आई तो उन्होंने सबसे पहले गरीब, मजदूर, किसानों की चिंता की और इनके लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कीं। उन्होंने कांग्रेस विधायक डॉ. गोविन्द सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि लहार में कांग्रेस का 33 साल से विधायक है। वह इन सालों में क्षेत्र का विकास नहीं कर पाए। अब विकास की बात करते है।
भाजपा प्रत्याशी अम्बरीश शर्मा ने बुधवार को दबोह मण्डल के ग्राम बीसनपुरा, धनोरा, रोनी, परेछा, दभरा, चिरावली, सलमपुरा, खिल्ली, धर्मपुरा, नरोल, देवरी में जनसंपर्क कर मतदाताओं का आशीर्वाद लिया। उनका काफिला जिस गांव में पहुंचा, वहां के ग्रामीणों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। जनसंपर्क में भाजपा के बरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।